टीआरपी डेस्क। Stock Market : सप्ताह के पहले ही दिन भारतीय शेयर बाजार में काली घटाएं छा गई हैं। सोमवार, 9 मार्च की सुबह जैसे ही बाजार खुला, निवेशकों के चेहरे उतर गए। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों ही प्रमुख इंडेक्स ताश के पत्तों की तरह ढहते नजर आए। बता दें कि आज बाजार की शुरुआत इतनी खराब रही कि देखते ही देखते सेंसेक्स 2300 अंकों से ज्यादा नीचे जा गिरा।

सेंसेक्स और निफ्टी में कोहराम
30 शेयरों वाला बीएसई (BSE) सेंसेक्स इंडेक्स बाजार खुलते ही 1862.15 अंक के साथ खुला। सेंसेक्स ने आज 77,056.75 के स्तर पर ओपनिंग की थी, जो उम्मीद से कहीं ज्यादा नीचे थी।

वहीं दूसरी ओर, एनएसई (NSE) निफ्टी का हाल भी कुछ अलग नहीं रहा। निफ्टी 582.40 अंक गिरकर 23,868.05 के लेवल पर खुला। बता दें कि सुबह करीब 9:20 बजे तक गिरावट का सिलसिला और तेज हो गया और सेंसेक्स 2301 अंकों की भारी गिरावट के साथ 76,617 के स्तर पर संघर्ष करता दिखा।

See also  Share Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 75 हजार के पार, निफ्टी में भी 260 अंकों का उछाल; कल की भारी गिरावट के बाद आज जबरदस्त रिकवरी

ये रहे टॉप लूजर
बाजार में मची इस अफरा-तफरी का सबसे ज्यादा असर बड़े शेयरों पर देखने को मिला है।

  • इंडिगो (Indigo)
  • टाटा स्टील (Tata Steel)
  • मारुति (Maruti)
  • एलएंडटी (L&T)