IPL 2026 Schedule: मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी और पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह ओपनिंग मैच बेंगलुरु में ही खेला जाएगा।
IPL 2026 Schedule: बता दें कि पिछले साल आरसीबी के चैम्पियन बनने के बाद बेंगलुरु में ही विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मची थी। तब से यहां आईपीएल मैच को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
IPL 2026 Schedule: हालांकि, बीसीसीआई ने आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है। शुरुआत में केवल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है। यानी 12 अप्रैल तक होने वाले मुकाबलों का ही शेड्यूल अभी जारी किया गया है। आगे के मुकाबलों का शेड्यूल बीसीसीआई बाद में जारी करेगा।
IPL 2026 Schedule: चुनावों की वजह से पूरा शेड्यूल अभी नहीं
इस बार शेड्यूल बनाना थोड़ा मुश्किल रहा है क्योंकि कई राज्यों में चुनाव होने हैं। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके चलते फिलहाल टूर्नामेंट के सिर्फ पहले 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया गया।



