Om Birla No Confidence Motion: नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा में ध्वनि मत से खारिज हो गया। दो दिनों तक चली बहस के बाद सदन ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, जिसके साथ ही बिरला लोकसभा अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।
Om Birla No Confidence Motion: यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने कई विपक्षी दलों के समर्थन से पेश किया था। प्रस्ताव में स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाया गया था, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने पूरी तरह खारिज कर दिया। प्रस्ताव के खारिज होने को विपक्ष के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
Om Birla No Confidence Motion: अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओम बिरला की निष्ठा और निष्पक्षता पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। शाह ने कहा कि सदन की कार्यवाही नियमों के अनुसार चलती है और नियमों के विरुद्ध किसी को बोलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Om Birla No Confidence Motion: उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे अक्सर यह आरोप लगाते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, जबकि वे खुद बहस में हिस्सा नहीं लेते और कई महत्वपूर्ण सत्रों के दौरान विदेश में रहते हैं।
Om Birla No Confidence Motion: शाह के बयान पर सदन में हंगामा
सदन में बोलते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे कभी आंख मटकाते हैं और कभी प्रधानमंत्री की सीट पर जाकर उन्हें गले लगाते हैं। इस बयान पर विपक्षी सांसदों ने कड़ा विरोध जताया और सदन में शोर-शराबा किया। विपक्षी दलों ने शाह से माफी मांगने की भी मांग की।
Om Birla No Confidence Motion: विपक्ष को लगा झटका
अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद विपक्ष की रणनीति को बड़ा झटका लगा है। विपक्ष का कहना था कि संसद की गरिमा बनाए रखने के लिए यह प्रस्ताव लाया गया है और स्पीकर निष्पक्ष नहीं हैं। हालांकि, ध्वनि मत से प्रस्ताव गिरने के बाद विपक्ष का यह राजनीतिक नैरेटिव कमजोर पड़ता नजर आया।



