बस्तर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन की कार्रवाई में कई सिलेंडर और अवैध रिफिलिंग के उपकरण जब्त किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। जगदलपुर शहर में प्रशासन ने छापेमारी कर घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग के मामले का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि यह अवैध गतिविधि पिछले लंबे समय से चल रही थी और सिलेंडरों से गैस निकालकर ऊंचे दामों पर बेची जा रही थी।

बस्तर जिला प्रशासन की टीम ने सूचना के आधार पर दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में कार्रवाई की। इस दौरान एक घर से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक मौके से 24 घरेलु गैस सिलिंडर ,10 कमर्सियल गैस सिलिंडर को किया बरामद किया गया, जिसके लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका। साथ ही गैस रिफलिंग के सामानों को भी जब्त किया गया।

See also  तीन दिवसीय प्रांत स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का महंत राम सुंदरदास ने किया शुभारंभ