IPS Amit Kumar: रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के लिए इम्पैनल कर लिया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में एडीजी इंटेलिजेंस के पद पर पदस्थ हैं। अमित कुमार जनवरी 2024 से ये पद संभाल रहे हैं।
IPS Amit Kumar: केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश में 1998 बैच के कुल 30 आईपीएस अधिकारियों को एडीजी या समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है। जिसमें अमित कुमार का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है।
IPS Amit Kumar: केंद्र में पहले भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी
IPS अमित कुमार इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय जांच ब्यूरो में संयुक्त निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राज्य पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने रायपुर, राजनांदगांव, बीजापुर, जांजगीर और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी काम किया है। उन्हें जनवरी 2025 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।




