टीआरपी डेस्क। SRH Team Sunrisers Leeds X Account Suspended: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की द हंड्रेड लीग वाली टीम सनराइजर्स लीड्स इन दिनों विवादों के भंवर में फंसी है। मामला इतना बढ़ गया है कि गुरुवार को टीम का आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल ही सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि यह कार्रवाई तब हुई जब टीम ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को भारी-भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया।

क्यों मचा है सोशल मीडिया पर बवाल?

दरअसल, जैसे ही अबरार अहमद को 190,000 पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदे जाने की खबर आई, भारतीय क्रिकेट फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फैंस का मानना है कि दोनों देशों के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के बीच एक भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी का पाकिस्तानी खिलाड़ी को टीम में लेना गलत है।

  • सोशल मीडिया पर बायकॉट सनराइजर्स हैदराबाद का ट्रेंड तेजी से वायरल होने लगा।
  • भारी विरोध के बीच अचानक टीम का X हैंडल सस्पेंड हो गया। हालांकि, प्लेटफार्म की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया जा रहा है।
  • अबरार अहमद किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी में शामिल होने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं।
See also  BIG NEWS : लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का चयन

लीग में अन्य खिलाड़ियों का क्या रहा हाल?

बता दें कि इस ऑक्शन में पाकिस्तान के अन्य खिलाड़ियों को लेकर भी काफी चर्चा रही। बर्मिंघम फीनिक्स ने मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को 1.72 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन क्योंकि उनका कनेक्शन IPL से नहीं है, इसलिए वहां फैंस का गुस्सा देखने को नहीं मिला। वहीं, हारिस रऊफ, सईम अयूब और शादाब खान जैसे बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रहे, जबकि शाहीन अफरीदी ने ऑक्शन से खुद को पहले ही बाहर कर लिया था।

प्रशासन और फ्रेंचाइजी के लिए चुनौती

फिलहाल, इस पूरे विवाद ने काव्या मारन और उनकी टीम मैनेजमेंट के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। अब देखना यह होगा कि क्या फ्रेंचाइजी इस मुद्दे पर कोई सफाई पेश करती है या सोशल मीडिया पर चल रहा यह बहिष्कार का दौर IPL सीजन के दौरान भी जारी रहता है। फिलहाल, टीम की सोशल मीडिया टीम और मैनेजमेंट पर सभी की नजरें टिकी हैं।

See also  Brij Bhushan Sharan Singh acquitted: यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह बरी, फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगी विनेश फोगाट