टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के लिए 13 मार्च का दिन खुशियों भरा रहा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के रूप में 1836 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे लाभार्थी बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है।

इस योजना से महिलाओं की आर्थिक निर्भरता बढ़ी है। किस्त की राशि अब 1500 रुपये होने से अन्य आगामी त्योहारों से पहले महिलाओं को बड़ी राहत मिली है।

नवंबर से मिल रहे हैं 1500 रुपये: ऐसे बढ़ा कारवां

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। शुरुआती दौर में योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया। महिलाओं के सशक्तिकरण को देखते हुए पिछले साल नवंबर से इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है। आज जारी हुई 34वीं किस्त में भी महिलाओं को 1500-1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिली है।

See also  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय उच्चायोग के साथ निवेश और विकास के संकल्पों पर चर्चा की

नहीं आया पैसा? ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस

अगर आपके मोबाइल पर मैसेज नहीं आया है या आप अपना पेमेंट स्टेटस देखना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स का पालन करें

  1. सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  4. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी (OTP) को भरें।
  5. सबमिट करते ही आपकी किस्त का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।