टीआरपी। रायपुर नगर निगम जोन 8 ने टैक्स बकाया होने पर 8 बड़े व्यवसायिक परिसरों को सील कर दिया है। निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई डिमांड बिल और अंतिम नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं करने पर की है।
जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षकों ने वीर सावरकर नगर और पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड में दुकानों और परिसरों को सील किया।
राजधानी रायपुर में नगर निगम की यह कार्रवाई उन व्यवसायियों के लिए सख्त चेतावनी है जो वर्षों से संपत्तिकर जमा नहीं कर रहे हैं। इससे निगम के राजस्व में वृद्धि होगी और शहर के विकास कार्यों के लिए फंड जुटाने में मदद मिलेगी। साथ ही, उन लोगों पर भी शिकंजा कसा गया है जिन्होंने अपनी संपत्ति का मूल्यांकन तक नहीं कराया था।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जब तक बकाया राशि का पूर्ण भुगतान नहीं किया जाता, तब तक इन परिसरों की सील नहीं खोली जाएगी। आने वाले दिनों में रायपुर के अन्य जोनों में भी इसी प्रकार की बड़ी सीलबंदी की कार्रवाई की जा सकती है।
इन बड़े बकायादारों पर गिरी गाज
निगम द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन प्रमुख संपत्तियों पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया था:
| बकायादार का नाम | बकाया राशि (₹) | वार्ड / क्षेत्र |
| संतोषी देवी | 8,36,874 | वीर सावरकर नगर (वार्ड 1) |
| प्रितम सिंग जीत सिंग | 5,29,434 | वीर सावरकर नगर (वार्ड 1) |
| हरवंश सिंग, महेन्द्र सिंग व अन्य | 4,52,317 | वीर सावरकर नगर (वार्ड 1) |
| अशोक, विजय व विनोद नवानी | 2,25,857 | वीर सावरकर नगर (वार्ड 1) |
| राहुल धारीवाल | 1,83,697 | वीर सावरकर नगर (वार्ड 1) |
| आदिल खान | 1,41,022 | वीर सावरकर नगर (वार्ड 1) |
| सुरेन्दर व गुरविंदर सिंग | 1,17,410 | वीर सावरकर नगर (वार्ड 1) |
| हैदर रजा | कर अधिरोपित नहीं | पं. नेहरू वार्ड (वार्ड 2) |


