नई दिल्ली। सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। 17 फरवरी से शुरू हुआ यह परीक्षा सत्र 10 मार्च को फ्रेंच भाषा के पेपर के साथ समाप्त हुआ। इस साल करीब 25 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है, जिनमें 14 लाख छात्र और लगभग 10.9 लाख छात्राएं शामिल हैं। अब छात्रों की नजरें अपने रिजल्ट पर टिकी हैं।

रिजल्ट कब तक आएगा

बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर कोई निश्चित तारीख जारी नहीं की है, लेकिन पिछले तीन वर्षों के ट्रेंड को देखें तो नतीजे आमतौर पर मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी किए जाते हैं। 2025 में 13 मई, 2024 में 13 मई और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित हुए थे। इस आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि 15 मई 2026 के आसपास रिजल्ट जारी हो सकता है।

रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  • cbse.gov.in
  • results.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in
See also  छगपु भर्ती परीक्षा फिज़िकल रिज़ल्ट जारी, इस लिंक में क्लिक क्लिक कर जानें परिणाम

रिजल्ट देखने के लिए तैयार रखें ये दस्तावेज

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। इन्हें पहले से ही संभाल कर रखें ताकि रिजल्ट के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

इंटरनेट न होने पर ऐसे देखें रिजल्ट

यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो भी आप रिजल्ट देख सकते हैं:

  • एसएमएस: अपने फोन के मैसेज बॉक्स में cbse10 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> लिखकर 7738299899 पर भेजें।
  • आईवीआर (IVR) कॉल: दिल्ली के छात्र 24300699 पर और अन्य राज्यों के छात्र 011-24300699 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डिजिलॉकर (DigiLocker) से मिलेगी मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद सीबीएसई आपकी मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर अपलोड कर देगा। छात्र ‘परिणाम मंजूषा’ सेक्शन में जाकर अपने डिजिटल डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं, जो हर जगह मान्य होते हैं।

See also  स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में काम करेंगेः जायसवाल