सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा जिले के गोमगुड़ा क्षेत्र स्थित पोडियमपारा के घने जंगलों में सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। 226 बटालियन की सी कंपनी ने एंबुश ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के एक खुफिया ‘डंप साइट’ (हथियारों और सामान का जखीरा) का भंडाफोड़ किया है।

मौके से मिला मौत का सामान
बता दें कि सर्चिंग के दौरान जवानों ने जमीन में छिपाकर रखा गया करीब 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। गौरतलब है कि इतनी बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल नक्सली जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए आईईडी (IED) बनाने में करते हैं। मैदानी सूत्रों ने बताया कि बारूद के अलावा मौके से भारी मात्रा में नक्सली वर्दी, तिरपाल, स्लीपिंग बैग, पिट्ठू और नक्शे भी मिले हैं।

See also  भाजपा शिखर पर पहुंच चुकी, यहां से पार्टी का पराभव निश्चित : सीएम भूपेश बघेल

बस्तर से नक्सलवाद की विदाई का काउंटडाउन शुरू
दरअसल, केंद्र और राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को पूरी तरह जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा है। सुरक्षा बलों की इस मुस्तैदी ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में अब खौफ की जगह विकास की चर्चा हो रही है।