रायपुर/डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्रि मेला 19 मार्च से शुरू होने जा रहा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन को पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने ट्रेनों के संचालन में बड़े बदलाव किए हैं। 19 से 27 मार्च तक रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ कई गाड़ियों के विस्तार और अस्थायी ठहराव की घोषणा की है।

स्पेशल ट्रेनों और विस्तार का विवरण

रेलवे की ओर से जारी नई व्यवस्था के तहत दर्शनार्थियों को डोंगरगढ़ पहुंचने में अब ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ (06886/06885) के बीच एक विशेष मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर को अब रायपुर तक विस्तारित किया गया है।

68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर को गोंदिया तक बढ़ाया गया है।

कई एक्सप्रेस ट्रेनों का डोगरगढ़ में होगा ठहराव

मेला अवधि (19 से 27 मार्च) के दौरान कई एक्सप्रेस ट्रेनों को भी डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकने की अनुमति दी गई है ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को सीधा लाभ मिल सके।

See also  CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में 29 मार्च से लू की चेतावनी, इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

दर्शनार्थियों के लिए जरूरी सूचना

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल मेला अवधि यानी 19 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक ही प्रभावी रहेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले स्टेशन पूछताछ केंद्र या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेनों के समय की पुष्टि जरूर कर लें।

भीड़ नियंत्रण पर प्रशासन की नजर

डोंगरगढ़ में नवरात्रि के दौरान होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा और साफ-सफाई के भी कड़े इंतजाम किए हैं। रायपुर और दुर्ग से आने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटरों की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि स्टेशनों पर भगदड़ जैसी स्थिति न बने।