Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी में स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी करने वाली एक महिला और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने अपनी ननद के दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

Raipur City Crime: पकड़े गए आरोपियों की पहचान जांजगीर-चांपा की कमलेश्वरी साहू और अभनपुर के मेषराम साहू के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने बताया, कि सराफा कारोबारी की शिकायत के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला को गिरफ्तार किया गया है।

Raipur City Crime: दुकान से रफूचक्कर हो गई थी महिला

आरोपी 12 मार्च को मां दुर्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर गए थे। गहने पसंद करने के दौरान महिला ने बड़ी चालाकी से सोने का रानी हार, चांद वाली, अंगूठी और चांदी की पायल-बिछिया खुद ही पहन ली।

कुछ देर बाद उसने दुकानदार से कहा कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह उसे देखने बाहर जा रही है। महिला जेवर पहने हुए ही दुकान से रफूचक्कर हो गई।

See also  T20 World Cup : पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, विराट कोहली की खराब फॉर्म के बीच क्या टीम इंडिया बचा पाएगी अपनी साख?

जब काफी देर तक महिला नहीं लौटी, तो दुकानदारों को शक हुआ। उन्होंने साथ आए युवक मेषराम को पकड़ लिया, जो भागने की फिराक में था। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दुर्ग पुलिस से संपर्क साधा।

Raipur City Crime: तकनीकी लोकेशन के आधार पर पुलिस ने फरार महिला को दुर्ग में धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सभी जेवर और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में कुछ और खुलासे हो सकते हैं।