देश के पांच राज्यों में सत्ता का संग्राम आज से शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। आज से ही इन राज्यों में ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू हो गई है। मैदानी सूत्रों के अनुसार, इस बार आयोग ने सुरक्षा और भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान का कार्यक्रम तैयार किया है।

वोटिंग का पूरा शेड्यूल: यहाँ नोट करें तारीखें

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में मतदान इस प्रकार होगा:

  • असम, केरल और पुडुचेरी: इन तीनों ही राज्यों में 9 अप्रैल को एक ही चरण (Single Phase) में सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
  • तमिलनाडु: तमिलनाडु 23 अप्रैल को मतदान होगा।
  • पश्चिम बंगाल: सबसे ज्यादा चर्चा वाले बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी। यहाँ 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
See also  सुप्रीम कोर्ट का आदेश - स्कूलों में छात्राओं को दें मुफ्त सैनिटरी पैड

नतीजों का दिन

गौरतलब है कि सभी पांचों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनावी नतीजे एक साथ 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन साफ होगा कि बंगाल में दीदी की वापसी होगी या कमल खिलेगा, और दक्षिण के राज्यों में सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी।

19 करोड़ वोटर्स कम होने के बाद पहला बड़ा चुनाव

दरअसल, यह चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में संपन्न हुए ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) अभियान के बाद मतदाता सूची से करीब 18.98 करोड़ नाम हटाए गए हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।