टीआरपी डेस्क। बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है। IBPS ने CRP RRBs XIV के तहत ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) पद के लिए आयोजित मेंस परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर घोषित कर दिया है।

अपना रिजल्ट कैसे देखें?

परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं

IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

होम पेज पर CRP RRB टैब पर क्लिक करें।

Common Recruitment Process for Regional Rural Banks (CRP RRBs XIV) के लिंक पर जाएं।

Office Assistant (Multipurpose) Mains Result पर क्लिक करें।

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

प्रोविजनल अलॉटमेंट: क्या है नियम?

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मेंस परीक्षा में उत्तीर्ण होना नौकरी की गारंटी नहीं है। प्रोविजनल अलॉटमेंट मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों और संबंधित राज्यों के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) द्वारा सूचित की गई वास्तविक रिक्तियों के आधार पर किया जाता है। यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो वरिष्ठता के आधार पर (जिस उम्मीदवार की आयु अधिक है) उसे वरीयता दी जाती है। यदि उम्र भी समान हो, तो वर्णानुक्रम (Alphabetical order) का पालन किया जाता है।

See also  कुत्ते के काटने पर लगेगा भारी जुर्माना? सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स से पूछा इंसानों पर हमले का जिम्मेदार कौन

स्थानीय भाषा (Language Proficiency Test) अनिवार्य

IBPS ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन के लिए संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या उससे उच्च स्तर पर अपनी क्षेत्रीय भाषा का अध्ययन किया है, उन्हें छूट मिलेगी। अन्य उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग से पहले इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा, अन्यथा उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के लिए संबंधित बैंक द्वारा सूचित किया जाएगा। याद रखें, IBPS केवल एक चयन प्रक्रिया का माध्यम है, नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) और ज्वाइनिंग की औपचारिकताएं संबंधित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ही पूरी करेगा।