टीआरपी डेस्क। भारतीय सड़कों पर कभी राज करने वाली Renault Duster 2026 ने एक बार फिर नए अवतार में कदम रख दिया है। कंपनी ने आखिरकार डस्टर का थर्ड जनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस नई एसयूवी का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और जल्द आने वाली टाटा सिएरा (Tata Sierra) से होने वाला है।

डिजाइन और लुक में क्या है नया?

पुरानी डस्टर के मुकाबले नई डस्टर पूरी तरह बदल चुकी है। यह अब पहले से ज्यादा मस्कुलर और प्रीमियम नजर आती है। नई डस्टर 6 बेहतरीन कलर ऑप्शन में मिलेगी, जिसमें सनसेट रेड, पर्ल वॉइट, रिवर ब्लू, मूनलाइट सिल्वर, स्टील्थ ब्लैक और जेड माउंटेन शामिल है। केबिन के अंदर आपको अब पूरी तरह से मॉडर्न लेआउट मिलेगा। इसमें सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और सेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन का दम: डीजल की छुट्टी, हाइब्रिड की एंट्री

कंपनी के मुताबिक, रेनो ने इस बार बड़ा बदलाव करते हुए डीजल इंजन को पूरी तरह हटा दिया है। नई डस्टर अब मल्टीपल पावरट्रेन विकल्प के साथ आएगी। टर्बो पेट्रोल इंजन पावर और परफॉर्मेंस के शौकीन लोगों के लिए है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का यह वर्जन माइलेज के मामले में शानदार होगा और इस साल के अंत तक शोरूम्स में उपलब्ध होगा।

See also  "भारत का ब्रम्हास्त्र" S-400, जाने इसकी खासियत...

फीचर्स जो खेल बिगाड़ेंगे

गौरतलब है कि नई डस्टर को ऑफ-रोडिंग और सिटी ड्राइविंग दोनों के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो टाटा सिएरा के मार्केट को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

कितनी है कीमत? (renault duster 2026 price)

हालांकि कंपनी ने शुरुआती कीमतों को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार रखा है, लेकिन जानकारों का मानना है कि इसकी एक्स शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से 19 लाख रुपये के बीच हो सकती है।