टीआरपी डेस्क। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी हाईकमान ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए कुल 88 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का है, जो अपनी पारंपरिक सीट जालुकबारी से ही चुनाव मैदान में उतरेंगे।
दिसपुर से कांग्रेस के पूर्व दिग्गज को मौका
बीजेपी की इस सूची में एक और बड़ा नाम प्रद्युत बोरदोलोई का है। कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले प्रद्युत बोरदोलोई को पार्टी ने राज्य की महत्वपूर्ण दिसपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। मैदानी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने इस बार पुराने चेहरों के साथ-साथ दलबदल कर आए कद्दावर नेताओं पर भी बड़ा दांव खेला है।
9 अप्रैल को होगा शक्ति प्रदर्शन
असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार 9 अप्रैल को सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 4 मई को तय होगा कि असम की सत्ता की चाबी किसके पास होगी। गौरतलब है कि असम के साथ-साथ इस साल पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी चुनावी बिगुल बज चुका है। इन सभी पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम एक साथ 4 मई को ही घोषित किए जाएंगे।


कैसा है बीजेपी का चुनावी गणित?
बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है। रायपुर और बिलासपुर के राजनीतिक गलियारों में भी इस लिस्ट की चर्चा है, क्योंकि असम चुनाव के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। असम में सत्ता बचाए रखने के लिए बीजेपी ने विकास और स्थानीय अस्मिता को अपना मुख्य मुद्दा बनाया है। प्रशासन ने चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद अब असम की गलियों में चुनावी प्रचार का शोर और तेज होने वाला है।




