Gold and Silver price crash in India 24 March 2026 market update

Gold Silver Price Crash: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आज का दिन आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। मंगलवार, 24 मार्च 2026 की सुबह सर्राफा बाजार के लिए ब्लैक ट्यूसडे साबित हुई है। दरअसल, सुबह 10 बजे के बाद से ही कीमतों में जो गिरावट शुरू हुई, उसने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चांदी में जहाँ प्रति किलो ₹8390 की भारी गिरावट देखी गई, वहीं सोना भी ₹2222 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है।

चांदी की चमक पड़ी फीकी, ₹8405 तक लुढ़के दाम

बता दें कि सुबह 10.16 बजे चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। सूत्रों ने बताया कि चांदी ने आज ₹2,15,414 का निचला स्तर (Low) छुआ है, जबकि इसका उच्चतम स्तर ₹2,19,658 रहा। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में हलचल और स्थानीय मांग में कमी की वजह से चांदी की कीमतों में यह ‘क्रैश’ आया है।

See also  ट्रंप ने Tiktok बंद करने की दी चेतावनी, अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स

सोना हुआ सस्ता, रायपुर में सबसे कम दाम

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सोना सबसे किफायती मिल रहा है। रायपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,36,830 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

  • 22 कैरेट सोना: ₹1,25,427.5 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹1,02,622.5 प्रति 10 ग्राम

वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोना और चांदी दोनों ही सबसे महंगे बिक रहे हैं। जयपुर में सोना ₹1,37,420 और चांदी ₹2,15,400 के भाव पर बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में आज का भाव (Table)

शहरसोने का भाव (प्रति 10g)चांदी की कीमत (प्रति kg)
रायपुर₹1,36,830₹2,14,550
जयपुर₹1,37,420₹2,15,400
भोपाल/इंदौर₹1,37,030₹2,14,860
लखनऊ/कानपुर₹1,36,920₹2,14,690
पटना₹1,37,370₹2,15,320

खरीदने का सही मौका या और गिरेगी कीमत?

दरअसल, जानकारों का मानना है कि कीमतों में यह गिरावट शादी-ब्याह के सीजन से पहले आम जनता के लिए बड़ी राहत है। रायपुर के सराफा व्यापारियों का कहना है कि सुबह से ही शोरूम्स में पूछताछ बढ़ गई है। हालांकि, यह गिरावट कल की तरह मामूली नहीं है, बल्कि काफी बड़ी है, जिससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल भी बना हुआ है।

See also  Gland Pharma IPO: आज खुल रहा है साल का सबसे बड़ा इश्यू