क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक इशारे मात्र से कोका कोला कंपनी को हुआ 30 हजार करोड़ का नुकसान
Image Source- Google

टीआरपी खेल डेस्क। क्रिस्टियानो रोनाल्डो महज एक फुटबॉलर ही नहीं सोशल मीडिया पर भी बड़ी हस्तियों में से एक हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 30 करोड़ फॉलोवर्स हैं। ऐसे में उनके इशारे मात्र से कोका-कोला कंपनी को 30 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो गया।

बता दें कि रोनाल्डो इन दिनों Euro Cup 2021 (यूरो कप 2021) में पुर्तगाल को प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सोमवार को पुर्तगाल और हंगरी का मुकाबला था। मैच से पहले प्रेस कॉफ्रेंस के लिए रोनाल्डो आए। उनके सामने कोका-कोला की दो बोतलें रखी हुईं थीं। सवाल-जवाब का दौर शुरू होता इससे पहले ही रोनाल्डो ने कोका-कोला की दोनों बोतलों को हटाकर रख दिया। यही नहीं, उन्होंने मेज पर रखी पानी की बोतल को उठाकर दिखाया। उनके इस इशारे का मतलब था कि सॉफ्ट ड्रिंक की जगह पानी का इस्तेमाल करो। खास यह है कि कोका-कोला यूरो कप के प्रायोजकों में शामिल है।

यूरो 2020 का एक प्रायोजक है कोक

स्पेनिश डेली मार्का (Marca) की खबर के मुताबिक, कोक यूरो 2020 का एक प्रायोजक है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोनाल्डो के ऐसा करने के बाद कंपनी के शेयर का भाव गिर गया। इसका मतलब कंपनी को अरबों डॉलर का घाटा था। यूरोप में शेयर बाजार दोपहर 3 बजे खुला। उस समय कोका-कोला का प्रति शेयर का भाव 56.10 डॉलर के करीब था। बुटापेस्ट स्थित फेरेंक स्टेडियम के प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और फर्नांडो सैंटोस के कदम रखने के 30 मिनट बाद शेयर का भाव 55.22 डॉलर प्रति शेयर के निचले स्तर पर आ गए।

See also  घोर आपत्ति के बाद भारतीय सेना के Chinar Corps का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ एक्टिव, इस वजह से किया गया था सस्पेंड

रोनाल्डो का बोतलों को एक तरफ रखने का इशारा शेयर बाजार में कंपनी के लिए 1.6% की भारी गिरावट का कारण बना। आर्थिक दृष्टि से, कोका-कोला के शेयर्स की कीमत 242 अरब डॉलर से घटकर 238 अरब डॉलर हो गई। यानी कंपनी को 4 अरब डॉलर (करीब 29 हजार 333 करोड़ रुपए) का घाटा हुआ।

पुर्तगाली इंटरनेशनल ने कुछ इंटरव्यू में यहां तक कहा गया है कि कि बच्चों के लिए स्वस्थ आहार लेना महत्वपूर्ण है। उन्हें शर्करा और वसा से दूर रहना चाहिए। इससे पहले भी अपने बेटे के साथ रिश्ते को लेकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा था, ‘मैं अपने बेटे को लेकर बहुत सख्त हूं। कभी-कभी वह कोक और फैंटा पीता है। वह चिप्स खाता है। वह जानता है कि मुझे यह पसंद नहीं है।’

क्रिस्टियानो रोनल्डो ने रचा इतिहास, पुर्तगाल ने हंगरी को 3-0 से हराया

क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने मंगलवार यानी 15 जून 2021 की रात हंगरी को मंगलवार को 3-0 से हरा दिया। रोनाल्डो ने 87वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट पर गोल किया और फिर इंजरी टाइम में दूसरा गोल दागा।

See also  यशवंत सिन्हा ने मोदी-शाह का इस्तीफा मांगा, जानें 5 राज्यों के अपडेट
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर