रायपुर। IPL 2026 : नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के रोमांच की वापसी होने वाली है। क्रिकेट प्रेमियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने को है, क्योंकि बीसीसीआई (BCCI) इसी हफ्ते आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी करने जा रहा है। इस शेड्यूल के आते ही साफ हो जाएगा कि विराट कोहली की आरसीबी (RCB) के सामने कौन सी टीम चुनौती पेश करेगी।
RCB के सामने कौन? इन तीन टीमों पर टिकी नजरें
सूत्रों और क्रिकेट जानकारों की मानें तो रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला बेहद हाई-प्रोफाइल होने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद या फिर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में से कोई एक टीम रायपुर के मैदान पर उतरेगी। अगर चेन्नई के साथ मुकाबला तय होता है, तो रायपुर में टिकटों के लिए मारामारी मचना तय है।
25 अप्रैल के बाद सज सकता है मेला
बता दें कि आईपीएल का पहला फेज 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें 20 मैच खेले जा रहे हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों की तारीखों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि रायपुर में होने वाले ये बड़े मुकाबले 25 अप्रैल के बाद आयोजित किए जा सकते हैं।
स्टेडियम में VIP ट्रीटमेंट: गोल्ड और प्लैटिनम सीटों पर खास फोकस
रायपुर के परसदा स्टेडियम में तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। गौरतलब है कि इस बार दर्शकों के अनुभव को शानदार बनाने के लिए प्रशासन और आयोजक कुछ खास बदलाव कर रहे हैं:
- VIP सुविधाएं: गोल्ड और प्लैटिनम कैटेगरी की सीटों को और भी ज्यादा आरामदायक बनाया जा रहा है।
- बढ़ेंगी सीटें: खास तौर पर VIP बॉक्स और सोफा सीटों की संख्या बढ़ाई जा रही है।



