रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लंबे समय से इस घड़ी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। इस बार प्रदेश भर से कुल 3921 उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए हुआ है। बता दे कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत विभिन्न 20 सेवाओं के लिए कुल 265 पदों पर भर्ती होगी।

रायपुर से बिलासपुर तक खुशी की लहर


बता दें कि रिजल्ट जारी होते ही चयनित अभ्यर्थियों के बीच जश्न का माहौल है। रायपुर के शैक्षणिक केंद्रों और बिलासपुर की कोचिंग गलियों में छात्र अब अगले राउंड की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। गौरतलब है कि इस परीक्षा के जरिए प्रदेश के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जानी है।

मेन्स के लिए बचा है बहुत कम समय

अगर आपने प्रीलिम्स क्लियर कर लिया है, तो अब कमर कस लीजिए। आयोग ने मुख्य परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है:

See also  AIIMS  में इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, सैलरी 2 लाख तक, जानें आवेदन की तारीख और बाकी डिटेल्स

परीक्षा की तारीख: 16 मई से 19 मई 2026 तक।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • आयोग ने पूरी लिस्ट पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
  • वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर चेक करें।
  • लिस्ट में आपकी जन्मतिथि, वर्ग (Category) और कटऑफ मार्क्स की भी जानकारी दी गई है।
  • अगर आपका नाम इस लिस्ट में है, तो आप 16 मई से होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।