टीआरपी डेस्क। केंद्र सरकार ने अब साफ कर दिया है कि जिन इलाकों में PNG (पाइपलाइन वाली गैस) की सुविधा पहुंच चुकी है, वहां हर हाल में कनेक्शन लेना होगा। अगर आपने ढिलाई बरती, तो महज 90 दिनों के भीतर आपके घर आने वाला लाल सिलेंडर हमेशा के लिए बंद हो सकता है।

क्या है नया सरकारी फरमान?

दरअसल, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ‘प्राकृतिक गैस तथा पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026’ को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत अब मनमर्जी नहीं चलेगी।

  • जिन गलियों या सोसायटियों में PNG लाइन बिछ चुकी है, वहां के परिवारों को पाइपलाइन जुड़वाना ही पड़ेगा।
  • नियम न मानने वालों की एलपीजी सप्लाई 3 महीने बाद ब्लॉक कर दी जाएगी।
  • सूत्रों की मानें तो सरकार का मकसद हादसों को कम करना और गैस की बर्बादी रोकना है।

अगर पाइपलाइन न लग पाए तो क्या होगा?

छत्तीसगढ़ के कई पुराने मोहल्ले ऐसे हैं जहां गलियां तंग हैं। गौरतलब है कि अगर तकनीकी कारणों से आपके घर तक पाइपलाइन नहीं पहुंच सकती, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे मामलों में PNG कंपनी को एक ‘NOC’ (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देना होगा। इसके बाद ही आपका पुराना गैस सिलेंडर चालू रह पाएगा।

See also  सुधरने लगी अंबेडकर अस्पताल की छवि, जटिल हृदय उपचारों में बन रहा देश का अग्रणी अस्पताल

घर बैठे कैसे करें आवेदन? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

अब आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। रायपुर के इंडेन या बिलासपुर के एचपी गैस प्रोवाइडर की वेबसाइट पर जाकर आप यह काम चुटकियों में कर सकते हैं:

  • गैस प्रोवाइडर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ‘New PNG Connection’ पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, सटीक पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • आधार कार्ड, बिजली बिल या राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • सिक्योरिटी फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और एप्लीकेशन नंबर संभाल कर रखें। इसके बाद कंपनी के अधिकारी आपके घर आकर सर्वे करेंगे।

जेब पर कितना पड़ेगा बोझ?

बता दें कि PNG कनेक्शन मुफ्त नहीं है। इसके लिए आपको 5,000 से 10,000 रुपये तक का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि यह पैसा रिफंडेबल होता है। इसके अलावा इंस्टॉलेशन और मीटर का चार्ज अलग से देना होगा।

आपके इलाके में PNG है या नहीं… ऐसे करें चेक

PNG अवेलिबिलिटी चेक करने के तरीके

  • गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अपना राज्य, शहर और पिनकोड दर्ज करें।
  • अगर आपका एरिया Available दिखे तो आवेदन किया जा सकता है।
  • जानकारी न मिले तो कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
  • सभी कंपनियों की वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर होते हैं।
See also  अमेरिका दौराः मुख्यमंत्री बघेल ने भारतीय समुदाय के लोगों से की चर्चा, अलग-अलग डेलीगेशन से भी की बातें

जरूरी दस्तावेज जो रखने होंगे तैयार

अगर आप किराएदार हैं, तो मकान मालिक से NOC लेना न भूलें। वहीं मकान मालिकों के लिए घर की रजिस्ट्री या प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद अनिवार्य है। आवेदन के 2 से 4 हफ्ते के भीतर आपके किचन में पाइपलाइन इंस्टॉल कर दी जाएगी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।