रायपुर। Naxal Surrender Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सली कमांडर पापा राव के जाने के बाद लाल गलियारे में मची भगदड़ अब थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, कांकेर जिले के उइकाटोला के जंगलों से निकलकर आज 5 खूंखार हथियारबंद नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, ये सभी नक्सली कांकेर एसपी कार्यालय पहुंचकर सरेंडर करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में छोटे कैडर के लोग नहीं, बल्कि संगठन के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले ACM (एरिया कमेटी मेंबर) स्तर के नक्सली शामिल हैं। इनमें ACM मंगेश, ACM गणेश उइका, ACM राजे, ACM हिड़मे उर्फ जमाली और ACM मंगति का नाम शामिल है।

हथियारों के साथ निकले बाहर

मिली जानकारी के मुताबिक, ये नक्सली खाली हाथ नहीं बल्कि अपने साथ भारी गोला-बारूद और हथियार लेकर निकले हैं। समर्पण के दौरान ये नक्सली एक घातक SLR राइफल, दो 303 राइफल, न्य देसी हथियार और कारतूस सौपेंगे।

See also  Raipur RTO ACB Trap: रायपुर RTO में ACB का छापा: फाइनेंस गाड़ी के नाम ट्रांसफर के लिए मांग रहा था घूस, रंगे हाथों धराया

नक्सल मुक्त होगा यह इलाका

गौरतलब है कि इन पांचों इनामी नक्सलियों के समर्पण के साथ ही कांकेर जिले का मोहला, अवन्धी संयुक्त एरिया कमेटी पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी जीत है क्योंकि इस इलाके में लंबे समय से इन नक्सलियों का खौफ बना हुआ था।

ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, पापा राव के बाद अब नक्सलियों के बीच अविश्वास की भावना पैदा हो गई है और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं। प्रशासन अब इन सरेंडर करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास की तैयारी में जुट गया है।

इस सरेंडर का सीधा असर कांकेर और मोहला-मानपुर के सरहदी गांवों में रहने वाले आदिवासियों पर पड़ेगा। अब जंगलों के बीच बन रही सड़कों और स्कूलों का काम बिना किसी बाधा के पूरा हो सकेगा। पुलिस की इस सफलता से स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव जगेगा और नक्सली नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा।

See also  त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने सर्विस गन से की आत्महत्या, मौत से पहले साथियों से किया था अपनी परेशानियों का जिक्र