रायपुर। कांग्रेस पार्टी के रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने राज्य सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शराब वेंडर्स के ठेकों में भाजपा नेताओं को उपकृत करने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए एक कथित “सिंडिकेट” तैयार किया जा रहा है।कुमार मेनन ने आरोप लगाया है कि शराब दुकानों में स्टाफ सप्लाई और सेल्समैन ठेके के लिए कुछ चुनिंदा कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा से जुड़ी बताई जा रही कंपनियों डस्टर और SIS को काम दिलाने की “जुगत” चल रही है।

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में सेल्समैन और सुरक्षा/सपोर्ट स्टाफ की आउटसोर्सिंग प्रक्रिया को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता कुमार मेनन ने आरोप लगाया है कि 8 कंपनियों का एक सिंडिकेट तैयार किया जा रहा है, जिनके जरिए दोहरी लूट की तैयारी है। विभाग के अंदर के लोग भी अब यह जानकारी बाहर ला रहे हैं।

See also  कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने जलाया असम के मुख्यमंत्री का पुतला

कांग्रेस ने उठाया सवाल– युवाओं की सीधी भर्ती क्यों नहीं?

कुमार मेनन ने राज्य सरकार से सवाल किया कि जब प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं, तो फिर आउटसोर्सिंग के जरिए निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की बजाय सीधी भर्ती क्यों नहीं की जा रही? आखिर सरकार किसे लाभ पहुंचाना चाहती है? कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला सरकारी सिस्टम के जरिए राजनीतिक संरक्षण में आर्थिक लाभ पहुंचाने” की कोशिश का हिस्सा है।

कांग्रेस नेता ने बताए सिंडिकेट में शामिल कंपनियों के नाम

कांग्रेस का आरोप है कि इन कंपनियों के जरिए ठेका प्रक्रिया को नियंत्रित करने और बड़े स्तर पर आर्थिक लाभ उठाने की तैयारी की जा रही है।

Bombay Integrated Security (India) Limited

Dusters Total Solutions Services Private Limited

Innovision Limited

Innovsource Services Private Limited

Peregrine Guarding Private Limited

SIS Cash Services Limited

Spectrum Talent Management

LimitedTeam HR GSA Private Limited

See also  प्रदेश में शराब की दुकानें बढ़ीं, मगर राजस्व हुआ कम, आखिर क्यों..?

कुमार शंकर मेनन ने दावा किया है कि यदि इन कंपनियों के प्रोप्राइटर, डायरेक्टर और वास्तविक मालिकाना ढांचे की जांच की जाए, तो कई और नाम सामने आ सकते हैं।