टीआरपी डेस्क। देशभर के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खबर तैर रही है। केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए एक्साइज ड्यूटी के मोर्चे पर बड़ा फैसला लिया है। ताजा इनपुट्स के मुताबिक, पेट्रोल पर जहां एक्साइज ड्यूटी ₹13 थी और डीजल पर ₹10, अब उसमें ₹10 तक की कटौती की बात सामने आ रही है। अगर यह पूरी तरह लागू होता है, तो आपकी जेब पर बोझ काफी कम हो जाएगा।

महानगरों में आज क्या है रेट?

फिलहाल महानगरों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन इस कटौती के बाद इनमें बड़े बदलाव की उम्मीद है

दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर।

नोएडा: पेट्रोल ₹94.85 और डीजल ₹87.98 प्रति लीटर।

मुंबई: पेट्रोल ₹103.54 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर।

चेन्नई: पेट्रोल ₹100.80 से ₹101.06 के बीच।

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 से ₹94.84 के बीच।

नायरा (Nayara) ने बढ़ाए दाम, सरकारी कंपनियों से उम्मीद

बता दें कि जहां सरकारी तेल कंपनियां राहत देने की तैयारी में हैं, वहीं प्राइवेट प्लेयर ‘नायरा’ (Nayara) ने फ्यूल के दाम बढ़ा दिए हैं। प्राइवेट कंपनियां ग्लोबल मार्केट के दबाव में रेट बढ़ा रही हैं, जबकि सरकारी कंपनियां आम आदमी को राहत देने के मूड में हैं।

See also  G20 Summit : भारत मंडपम पहुंचे मेहमानों का पीएम मोदी ने किया स्वागत

क्या दाम सच में कम होंगे?

दरअसल, एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती का सीधा मतलब है कि पेट्रोल-डीजल के दाम धड़ाम से नीचे आ सकते हैं। हालांकि, इसमें राज्य सरकारों का वैट (VAT) भी अहम भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ में अगर सरकार वैट कम करती है,

पैनिक न हों, तेल का है फुल स्टॉक

गौरतलब है कि ऐसी खबरों के बाद अक्सर पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग जाती है। प्रशासन और तेल कंपनियों ने साफ कर दिया है कि देश में तेल का पर्याप्त भंडार है। सप्लाई में कोई कमी नहीं है, इसलिए घबराने या ‘पैनिक बाइंग’ करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।