आरसीबी ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

टीआरपी डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। आज से क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है। सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह हाई-वोल्टेज मुकाबला फैंस के लिए किसी फाइनल से कम नहीं माना जा रहा।

चैंपियन RCB पर ताज बचाने का दबाव

पिछले सीजन में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने वाली RCB इस बार खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना देख रही है। विराट कोहली, फिल साल्ट, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे बड़े नाम RCB को बेहद मजबूत बनाते हैं। हालांकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और नुवान तुषारा की गैरमौजूदगी टीम के लिए चिंता का विषय है।

SRH की बल्लेबाजी सबसे बड़ा खतरा

सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 10 साल के खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की टॉप ऑर्डर तिकड़ी इस वक्त लीग की सबसे खतरनाक ओपनिंग और पावरप्ले यूनिट मानी जा रही है। इनके साथ हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे बड़े हिटर SRH की बल्लेबाजी को और भी घातक बनाते हैं। अगर RCB ने शुरुआती 6 ओवर में इन बल्लेबाजों को नहीं रोका, तो मैच हाथ से निकल सकता है।

See also  Weather Alert: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर में चली तेज हवाएं, यहां जमकर हुई बारिश

चिन्नास्वामी में फिर हो सकती है रन-वर्षा

बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। छोटी बाउंड्री और फ्लैट पिच के कारण यहां बड़े स्कोर आम बात हैं। ऐसे में IPL 2026 के पहले ही मैच में 200+ स्कोर की उम्मीद की जा रही है। फैंस को विराट कोहली, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और क्लासेन जैसे स्टार बल्लेबाजों से चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।

हेड टू हेड में कांटे की टक्कर

RCB और SRH के बीच IPL इतिहास में हमेशा करीबी मुकाबले देखने को मिले हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें RCB ने 14 और SRH ने 11 मुकाबले जीते है। वही एक मैच बेनतीजा रहा। आंकड़ों में हल्की बढ़त भले किसी एक टीम के पक्ष में हो, लेकिन मौजूदा फॉर्म और पिच कंडीशन को देखते हुए यह मुकाबला पूरी तरह से 50-50 नजर आता है। यही अनिश्चितता इस मैच को और भी खास बनाती है।

See also  छत्तीसगढ़ समेत इन 10 राज्यों ने की गुजारिश, आने वाले और तीन महीने तक मुफ्त में मिल सकता है राशन