TRPDESK छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है। दोपहर बाद प्रदेश के लोरमी इलाके में आचानक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इधर शाम होते ही राजधानी रायपुर में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।

पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को रायपुर का पारा 36 के पार पहुंच गया था, वहीं आज सुबह भी लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो गया। 5 बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। जिसके असर से तापमान में गिरावट हो गई। इधर लोरमी इलाके में सुबह मौसम साफ था लेकिन दोपहर होते ही आसमान पर काले बादल छा गए।

जिसके बाद तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। इसके बाद इलाके में जमकर बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में हो रही बेमौसम बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को अपने रबी फसल के नुकसान होने का डर सता रहा है।

See also  दलेश्वर साहू-डोंगरगांव विधानसभा चुनाव 2023

सबसे ज्यादा नुकसान उन किसानों को है जिन्होंने गेहूं और तिलहन के फसल लगाए हैं। ऐसे किसानों के खेतों में कटने को तैयार फसल पर बाली झड़ने और बीमारी लगने का खतरा बढ़ गया है।वहीं बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया है। लोरमी का तापमान 37 डिग्री से हटकर 33 डिग्री के करीब पहुंच गया है। जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।