IPL 2026 MI vs KKR Live Score: मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत के लिए मुंबई इंडियंस को 221 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन केकेआर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
IPL 2026 MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 67 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रन बनाकर अहम योगदान दिया। इसके अलावा फिन एलन ने 37 रन बनाए और रिंकू सिंह 33 रन बनाकर नाबाद लौटे।
IPL 2026 MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की बात करें तो शार्दुल ठाकुर सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या को भी 1 सफलता मिली। हालांकि बाकी गेंदबाज महंगे साबित हुए, जिसका फायदा केकेआर के बल्लेबाजों ने पूरी तरह उठाया।



