Pakistan Lockdown 2026 AI Image

Pakistan Lockdown 2026: दुनियाभर में जारी ईरान-अमेरिका और इजरायल युद्ध की आग अब पाकिस्तान के घरों तक पहुंच गई है। युद्ध की वजह से तेल और गैस की सप्लाई क्या रुकी, पहले से कंगाल हो चुके पाकिस्तान की कमर ही टूट गई है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान सरकार अब पूरे देश में स्मार्ट लॉकडाउन लगाने की तैयारी में है। इसका मकसद किसी बीमारी को रोकना नहीं, बल्कि देश में बचे-कुचे पेट्रोल और बिजली को बचाना है।

रात 9:30 बजे थम जाएगी रफ्तार

दरअसल, सरकार के नए प्लान के मुताबिक अब पाकिस्तान के बड़े शॉपिंग मॉल और बाजार रात 9:30 बजे के बाद खुले नहीं रह सकेंगे। शादी-ब्याह के कार्यक्रमों पर भी कैंची चला दी गई है, अब किसी भी हॉल में 200 से ज्यादा मेहमान नहीं दिखेंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के बीच भी इस खबर की चर्चा है क्योंकि ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें बढ़ने का डर बना हुआ है।

See also  2019 से अब तक छत्तीसगढ़ में 177 सुरक्षाकर्मियों ने की आत्महत्या! उपमुख्यमंत्री ने पेश किए आंकड़े

दफ्तरों के लिए हाइब्रिड मॉडल और AC पर पाबंदी

बता दें कि सरकारी कर्मचारियों को अब हफ्ते में सिर्फ 3 दिन दफ्तर बुलाया जाएगा, बाकी 2 दिन उन्हें घर से काम (WFH) करना होगा। इतना ही नहीं, सरकारी दफ्तरों में सुबह 10:30 बजे से पहले एसी चलाने पर भी सख्त रोक लगाने का प्रस्ताव है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार चाहती है कि अगले 60 दिनों में आधी सरकारी इमारतें सोलर एनर्जी पर शिफ्ट हो जाएं ताकि बिजली का खर्च कम हो सके।

गाड़ी जब्त होगी और कटेगा भत्ता

ईंधन बचाने के लिए सरकार इतनी बेबस है कि अधिकारियों के पेट्रोल भत्ते में कटौती की जा रही है। अगर किसी ने सरकारी गाड़ी का गलत इस्तेमाल किया, तो न सिर्फ गाड़ी जब्त होगी बल्कि पेट्रोल की कीमत भी उसी अफसर की जेब से वसूली जाएगी। बड़े अफसरों को अब पूल ट्रांसपोर्ट यानी मिल-जुलकर एक ही गाड़ी में दफ्तर जाने की सलाह दी गई है।

See also  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला