चेन्नई। दक्षिण की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है। तमिल सुपरस्टार और TVK प्रमुख विजय ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बड़ी बात यह है कि विजय खुद दो सीटों, पेरम्बूर और त्रिची पूर्व से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका मुकाबला सीधे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि से होगा।

स्टालिन और उदयनिधि के खिलाफ दिग्गज तैयार

दरअसल, विजय ने इस लिस्ट के जरिए सीधे सत्ताधारी दल DMK को चुनौती दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, विजय ने अपनी रणनीति बहुत ही आक्रामक रखी है।

कोलाथुर सीट : यहां मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के सामने वीएस बाबू को उतारा गया है।

चेपॉक सीट: उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ सेल्वम ताल ठोकेंगे।

टी नगर और अन्य: पार्टी के भरोसेमंद चेहरों जैसे एन आनंद, अधाव अर्जुन और सीटीआर निर्मल कुमार को भी महत्वपूर्ण सीटों की जिम्मेदारी दी गई है।

See also  CG News: कांग्रेस की भरोसा यात्रा आज से, भूपेश पाटन में, डिप्टी ​सीएम टीएस सिंहदेव सरगुजा से करेंगे शुरुआत

हमारे विधायकों को लूटपाट का अनुभव नहीं

उम्मीदवारों के नामों का एलान करते हुए विजय ने एक ऐसी बात कह दी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नाम नहीं, बल्कि जनता के रक्षकों की लिस्ट है। गौरतलब है कि विजय ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा, मेरे उम्मीदवारों को लूटपाट, अवैध खनन या पत्रकारों पर हमला करने का कोई पुराना अनुभव नहीं है। वे साधारण बैकग्राउंड से आते हैं, कोई बहुत बड़े रसूखदार नेता नहीं हैं।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर तीखा हमला

विजय ने बिना नाम लिए DMK के एक उम्मीदवार पर निशाना साधा। उन्होंने जनता से सवाल किया कि एक उम्मीदवार भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गया और वापस आ गया, आप खुद सोचिए वह कौन है? विजय का यह बयान सीधे तौर पर डीएमके के उस खेमे की ओर इशारा है जो पिछले कुछ समय से विवादों में रहा है।

See also  Kerala Assembly Election Results 2026: केरल में UDF की सरकार मगर राजधानी तिरुवनंतपुरम की तीनों सीटों बीजेपी पर कब्जा, पहली बार भगवा लहराया

क्या होगा चुनाव पर असर?

जानकारों का मानना है कि, विजय का क्लीन इमेज कार्ड युवाओं को अपनी ओर खींच सकता है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और चुनावी आचार संहिता को लेकर नई गाइडलाइन्स पर काम शुरू हो चुका है क्योंकि आने वाले दिनों में रैलियों का शोर और बढ़ने वाला है।