Instagram Plus Subscription Features India: सोशल मीडिया की दुनिया में राज करने वाला इंस्टाग्राम अब अपने प्लेटफॉर्म को पेड बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी Instagram Plus नाम से एक नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग कर रही है। इसमें सबसे ज्यादा फोकस आपकी स्टोरीज (Stories) पर होगा, जहां आपको कुछ ऐसे खास टूल्स मिलेंगे जो अब तक फ्री यूजर्स के लिए सपने जैसा थे।
दरअसल, सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवारा (Matt Navarra) के मुताबिक, इस फीचर की टेस्टिंग फिलहाल फिलीपींस में चल रही है, जिसकी कीमत वहां लगभग 100 रुपये (PHP 65) प्रति महीना रखी गई है। इसमें यूजर्स को एक महीने का फ्री ट्रायल भी मिल सकता है।
स्टोरीज में क्या होगा खास? 24 घंटे की पाबंदी होगी खत्म!
जानकारी के अनुसार, Instagram Plus के फीचर्स आपकी स्टोरीज के अनुभव को पूरी तरह बदल देंगे। अब आपकी स्टोरी सिर्फ 24 घंटे में गायब नहीं होगी, बल्कि आप इसे 24 घंटे से ज्यादा समय तक लाइव रख पाएंगे। अब आप यह देख पाएंगे कि आपकी स्टोरी को किस शख्स ने कितनी बार दोबारा (Rewatch) देखा है। आप अपनी बेस्ट स्टोरी को Spotlight में डाल सकेंगे ताकि ज्यादा लोग उसे देखें, साथ ही आपको एक नया Superlike बटन भी मिलेगा।
बिना नाम आए देख सकेंगे दूसरों की स्टोरी
गौरतलब है कि इस सब्सक्रिप्शन में एक जादुई फीचर भी मिल सकता है। सब्सक्राइबर्स दूसरों की स्टोरीज का प्रीव्यू (Preview) देख पाएंगे और ऐसा करने पर उनका नाम स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में नहीं आएगा। इसके अलावा, आप Close Friends के अलावा ऑडियंस की अनलिमिटेड लिस्ट बना सकेंगे और स्टोरी पोस्ट करने से पहले उसका प्रीव्यू भी देख सकेंगे।
सुपर हार्ट्स और एंगेजमेंट का नया तड़का
बता दें कि भावनाओं को जाहिर करने के लिए अब साधारण हार्ट नहीं, बल्कि Super Hearts का ऑप्शन मिलेगा। ये सभी फीचर्स उन इन्फ्लुएंसर्स और यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं जो अपनी पहुंच (Reach) बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम ने अभी इसे बड़े पैमाने पर लॉन्च करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।


