आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला।

टीआरपी डेस्क। PBKS vs GT : आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। आज यानी 31 मार्च (मंगलवार) को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच इस सीजन का पहला और सबसे अहम मुकाबला खेला जाएगा। शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में साख दांव पर होगी, क्योंकि दोनों ही कप्तान अपनी नई रणनीतियों के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 6 मुकाबलों में काँटे की टक्कर रही है, 3 मैच पंजाब ने जीते हैं और 3 गुजरात ने। यानी पलड़ा बिल्कुल बराबर है।

गुजरात की ताकत

गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी मजबूती उनकी ओपनिंग जोड़ी है। शुभमन गिल के साथ साई सुदर्शन पारी की शुरुआत करेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन में रनों का अंबार लगा दिया था।

मिडल ऑर्डर: राहुल तेवतिया और शाहरुख खान जैसे ‘फिनिशर्स’ मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं।

See also  CG Congress: छत्तीसगढ़ में बिजली कंपनी के IPO का कांग्रेस ने किया विरोध, दीपक बैज बोले- 'पावर ट्रांसमिशन को अडानी को बेचने की साजिश'

गेंदबाजी: राशिद खान और साई किशोर की फिरकी बीच के ओवरों में रनों पर लगाम कसने के लिए तैयार है।

पंजाब के पास मैच विनर्स की फौज

बता दें कि पिछले साल फाइनल तक का सफर तय करने वाली पंजाब किंग्स इस बार खिताब पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। मार्कस स्टॉयनिस, मार्को जानसन और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे दिग्गज टीम का संतुलन बनाते हैं। वहीं अर्शदीप सिंह की यॉर्कर और युजवेंद्र चहल की गुगली विरोधियों के लिए सिरदर्द साबित हो सकती है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।