रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर दलालों के सक्रिय होने की खबर है।प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। इसका पहला चरण खत्म हो गया है और दूसरा चरण 28 मार्च से चल रहा है।

माशिमं ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को इनसे आगाह किया है। मंडल उप सचिव ने कहा कि ऐसे लोगों के झांसे में आकर लेन देन न करें। ऐसे लोगों की सूचना पुलिस में दें। मंडल का ऐसे लोगों से कोई संबंध नहीं है। माशिमं ने साफ चेतावनी जारी की है कि ऐसे किसी भी दलाल या एजेंट के चक्कर में न पड़ें। मंडल ने कहा है कि कॉपी जांच पूरी तरह तय प्रक्रिया से होती है, इसमें कोई सेटिंग या पैसे लेकर नंबर बढ़ाने जैसा कुछ नहीं होता।

गौरतलब है कि पिछले साल भी ऐसे ही मामले सामने आए थे, जिसमें ठगों ने विद्यार्थियों व पालकों को कॉल किया। इस दौरान ठग ने पालक से कहा कि आपका बच्चा दो विषयों में फेल हो गया है, उसे पास करने के लिए पांच से 10 हजार रुपये देने होंगे। 

See also  "पैगम्बर मोहम्मद" पर अभद्र टिप्पणी, मुस्लिम समाज में आक्रोश, थाने तक पदैल मार्च कर FIR दर्ज करने की मांग