हैदराबाद। छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में बचे–खुचे नक्सलियों का सरेंडर जारी है। सरकार की डेड लाइन खत्म होने के बाद भी छिटपुट सरेंडर चल रहे हैं। इस बीच हैदराबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बटालियन नंबर-1 के कमांडर सोढ़ी केसा ने अपने अन्य साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना एसआईबी द्वारा इन माओवादियों को हैदराबाद लाया गया है, जहां वे फिलहाल एसआईबी कार्यालय में मौजूद हैं। जल्द ही पुलिस अधिकारियों के सामने इनका औपचारिक आत्मसमर्पण कराया जाएगा। आत्मसमर्पण करने वालों में सोढ़ी केसा के अलावा मंगथु, महेंद्र, मिडियम रिंकू, पोडियम चांदरी, गोंसे भीमे, मड़काम नरेश, पूनेम ऐथे, सोढ़ी भीमा (जो सोढ़ी केसा का गार्ड बताया जा रहा है), मोडियम रीना और सोढ़ी रंजीत समेत अन्य कैडर शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में सक्रिय थे सभी नक्सली

बताया जा रहा है कि ये सभी माओवादी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे और लंबे समय से सुरक्षा बलों के निशाने पर थे। सूत्रों के मुताबिक ये माओवादी अपने साथ AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार लेकर सरेंडर करने पहुंचे हैं।

See also  NTPC ने रेलवे को लिखा पत्र, एग्जाम का नाम बदलें, अनजाने में हो रही है हमारी बदनामी