IPL 2026 SRH vs LSG: हैदराबाद। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से हरा दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बना लिए।
IPL 2026 SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट 26 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने 63 गेंद पर 116 रन जोड़े। क्लासेन और नितीश ने अर्धशतक जड़े। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को इस सीजन पहली जीत दिलाई।
IPL 2026 SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने 41 गेंद पर 62 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी ने 33 गेंद पर 56 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन ने 14 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 7, शिवांग कुमार ने 5 और हर्षल पटेल ने 4 रन बनाए। अनिकेत वर्मा ने नाबाद 2 रन बनाए। इशान किशन ने 1 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और हर्ष दुबे खाता नहीं खोल पाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट लिए।
IPL 2026 SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने 50 गेंद पर नाबाद 68 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 27 गेंद पर 45 रन बनाए। अब्दुल समद ने 12 गेंद पर 16 और मिचेल मार्श ने 12 गेंद पर 14 रन बनाए। आयुष बडोनी ने 9 गेंद पर 12 रन बनाए। मुकुल चौधरी ने नाबाद 2 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 1 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए हर्ष दुबे ने 2 विकेट लिए। ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने 1-1 विकेट लिए।



