टीआरपी डेस्क। ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाए जाने के बाद दक्षिण एशिया में ईंधन का संकट गहरा गया है। इस वैश्विक ऊर्जा संकट की सबसे गाज पड़ोसी देश पाकिस्तान पर गिरी है। ईंधन की भारी किल्लत से निपटने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूरे देश में ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लगाने का ऐलान कर दिया है।

आज रात 8 बजे से थम जाएगा पाकिस्तान

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में ऊर्जा बचत के लिए कड़े फैसले लिए गए हैं। पाकिस्तान रेडियो के अनुसार, ये प्रतिबंध आज मंगलवार रात से ही लागू हो जाएंगे। पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके (PoK) में सभी बाजार और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे बंद कर दिए जाएंगे। बेकरी, रेस्तरां और मैरिज हॉल के लिए रात 10 बजे तक का समय तय किया गया है। निजी संपत्तियों और घरों में भी रात 10 बजे के बाद शादी समारोह आयोजित करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को इन पाबंदियों से बाहर रखा गया है।

See also  ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

ईंधन बचाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट हुआ फ्री

पेट्रोल-डीजल के कम से कम इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए शहबाज सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला भी लिया है। गिलगित और मुजफ्फराबाद जैसे शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को एक महीने के लिए पूरी तरह फ्री कर दिया गया है। इसका पूरा वित्तीय बोझ केंद्र सरकार उठाएगी। इस बैठक में डिप्टी पीएम इशाक डार और योजना मंत्री एहसान इकबाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

साउथ एशिया में पेट्रोल-डीजल की किल्लत

दरअसल, ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट से होने वाली सप्लाई रुक गई है। इससे भारत, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देश भी प्रभावित हैं, लेकिन पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति नाजुक होने के कारण वहां हालात बेकाबू हो गए हैं। भारत ने पहले ही इस संकट से बचने के लिए बैकअप प्लान पर काम शुरू कर दिया है, लेकिन पाकिस्तान को अब ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ का सहारा लेना पड़ रहा है।

See also  मन की बात: पीएम मोदी ने किया छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर का जिक्र, नेशनल रेस में बनाया है बड़ा रिकॉर्ड