टीआरपी डेस्क: दुनिया के लिए आज की सुबह बड़ी राहत लेकर आई है। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्ध विराम (Ceasefire) की घोषणा ने न केवल युद्ध के बादल छांटे हैं, बल्कि भारतीय बाज़ार में भी पैसों की बारिश कर दी है। इस एक खबर के दम पर भारतीय शेयर बाज़ार के निवेशकों ने शुरुआती कारोबार में ही करीब 18 लाख करोड़ रुपये की मोटी कमाई कर ली है।
शेयर बाजार में बम-बम तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा इतिहास
युद्ध विराम की खबर आते ही भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स ने लंबी छलांग लगाई। निवेशकों का भरोसा इस कदर लौटा कि हर तरफ सिर्फ खरीदारी ही नजर आई। करीब 3000 अंकों की ऐतिहासिक बढ़त के साथ झूम उठा। 900 अंकों की भारी उछाल मारकर 24000 के जादुई आंकड़े को पार कर गया। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में आज सबसे ज्यादा ‘हौसला’ देखने को मिला।
रुपया हुआ मजबूत, डॉलर की हेकड़ी निकली
विदेशी मुद्रा बाजार से भी भारत के लिए अच्छी खबर है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज काफी मजबूत स्थिति में दिखा। दरअसल, रुपया 50 पैसे मजबूत होकर 92.56 के स्तर पर पहुंच गया है। इससे आयात सस्ता होगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
सोना-चांदी की कीमतों ने भी लगाई दौड़
सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, सर्राफा बाजार में भी आज रौनक लौट आई है। सुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक सुधार ने सोने-चांदी की कीमतों को पंख लगा दिए हैं। MCX पर करीब 3,300 रुपये की तेजी के साथ 1,53,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। चांदी में तो रिकॉर्ड तोड़ तेजी दिखी, यह 13,000 रुपये उछलकर 2,44,910 रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकल गई।
आम आदमी को राहत: कच्चा तेल हुआ सस्ता
भारत के लिए सबसे बड़ी राहत कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतों में आई गिरावट है। युद्ध विराम के चलते इसकी कीमतें लुढ़क कर 94 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई हैं। गौरतलब है कि इससे भारत का आयात बिल कम होगा और आने वाले दिनों में महंगाई पर लगाम कसने में बड़ी मदद मिलेगी। बाज़ार के दिग्गजों का कहना है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां ऐसे ही स्थिर रहीं, तो भारतीय बाजार जल्द ही नए रिकॉर्ड स्थापित करेगा। आज की तेजी ने छोटे रिटेल निवेशकों के पोर्टफोलियो की सेहत भी सुधार दी है।


