CG News: भिलाई। भिलाई के सेक्टर-7 इलाके में पीलिया का प्रकोप सामने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पहुंची और घर घर सर्वे शुरु किया। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 5 मरीजों में पीलिया की पुष्टि की है। बता दें कि अब तक 23 संदिग्ध मरीज सामने आए हैं, जिनमें ज्यादातर बच्चे और किशोर हैं। प्रभावितों में 12 से 18 साल तक के बच्चे शामिल हैं। 6 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि दो बच्चों को ICU में रखा गया है।

CG News: स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह विभाग को सेक्टर-7 में पीलिया फैलने की सूचना मिली। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिला नोडल अधिकारी सीबीएस बंजारे और एपिडेमियोलॉजिस्ट की टीम ने सड़क नंबर 37A, 37B और 37C में घर-घर जाकर सर्वे किया। टीम ने मरीजों और उनके परिजनों से बात कर हालात की जानकारी ली और लोगों को जांच कराने की सलाह दी।

See also  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ में लगाए नारे पार्टी में अंतरकलह

CG News: 10 में से 5 घरों में हुई पुष्टि, सभी के सैंपल लेने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के दौरान 10 घरों में से 5 घरों में पीलिया के मरीज मिले। इनमें एक मरीज का बिलीरुबिन 11.4 पाया गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इलाके में और भी मरीज हो सकते हैं, इसलिए लगातार सर्वे किया जा रहा है। और पानी के सैंपल लेकर जांच की जा रही है।