Iran US War: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही तनातनी के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरानी परमाणु एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने साफ कर दिया है कि अमेरिका के साथ किसी भी युद्धविराम या शांति वार्ता के लिए ईरान के यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) के अधिकार को स्वीकार करना अनिवार्य होगा। दरअसल, इस्लामी ने दोटूक लहजे में कहा है कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

अमेरिका ने किया 10 सूत्रीय योजना का उल्लंघन

बता दें कि दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की स्मृति सभा के दौरान इस्लामी ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ईरान की 10 सूत्रीय स्थायी युद्धविराम योजना के तीन मुख्य बिंदुओं को अमेरिका ने पहले ही तोड़ दिया है। गौरतलब है कि इस्लामी के अनुसार, ईरान के परमाणु अधिकारों को स्वीकार न करना 10-सूत्रीय प्रस्ताव के छठे बिंदु का सीधा उल्लंघन है।

See also  तेलंगाना पहुंच रहे पीएम मोदी का सीएम चंद्रशेखर नहीं करेंगे स्वागत

इस्लामी ने गिनाए अमेरिका के तीन गुनाह

सूत्रों के अनुसार, ईरानी परमाणु प्रमुख ने अमेरिका की नीत पर सवाल उठाते हुए तीन प्रमुख उल्लंघनों का हवाला दिया है

  • लेबनान संघर्ष-विराम: पहले बिंदु का पालन न करना, जिसे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने भी तत्काल जरूरी बताया था।
  • हवाई क्षेत्र में घुसपैठ: ईरान के फार्स प्रांत (लार शहर) के पास एक विदेशी ड्रोन का मिलना, जिसे ईरानी सेना ने मार गिराया।
  • परमाणु हक की अनदेखी: ईरान के संवर्धन अधिकार को लगातार नकारना।

इस्लामाबाद वार्ता पर मंडराए संकट के बादल

गौरतलब है कि इसी हफ्ते के अंत में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है। लेकिन इस्लामी की इस चेतावनी ने बातचीत के ‘व्यावहारिक आधार’ पर सवालिया निशान लगा दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक इन उल्लंघनों को नजरअंदाज किया जाएगा, तब तक द्विपक्षीय वार्ता का कोई तर्क नहीं बनता।

ईरान का यह सख्त रुख वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम है। अगर यूरेनियम संवर्धन पर बात नहीं बनती है, तो इस्लामाबाद वार्ता विफल हो सकती है, जिससे मिडिल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध के बादल गहरा सकते हैं। इसका सीधा असर दुनिया भर में ईंधन की कीमतों और कूटनीतिक संबंधों पर पड़ेगा।

See also  निर्भया के इस दोषी ने जेल के टॉयलेट में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया