दुर्ग। छत्तीसगढ़ में गांजे के साथ ही एमडी ड्रग्स और हेरोइन जैसे सूखे नशे की लगातार तस्करी हो रही है। आलम यह है कि अब नशे की आगोश में डूब चुके पंजाब के तस्कर छत्तीसगढ़ में पैठ जमाने की कोशिश में जुट गए हैं। ऐसे ही 4 तस्करों को दुर्ग की पुलिस ने दबोचा है। पुलिस की टीम ने इनसे 18.69 लाख के हेरोईन की जब्ती की है। ये सभी हाउसिंग बोर्ड भिलाई में किराए के मकान में रहकर अवैध करोबार में लगे हुए थे। इनमे एक महिला भी शामिल है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई में रह रहे आरोपी हेरोईन बेच रहे है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने इस सूचना को गंभीरता से लिया और भिलाई पुलिस को कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। रेड कार्रवाई के दौरान मकान के अंदर से चार आरोपियों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 91.9 ग्राम हेरोईन व नगदी जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने हेरोईन को पंजाब के अमृतसर से लाकर भिलाई में बेचना बताए। पकड़े गए आरोपी किराए के फ्लैट में रह रहे थे।
पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ धारा 20 ख, 27 क एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना जामुल व एसीसीयू टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।
आरोपी का नाम
- राजविन्दर कौर, उम्र 19 वर्ष, निवासी भौदपुर थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)
- राजवीर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी मजिठा रोड लक्ष्मी विहार गली नं. 05 थाना मजिठा रोड, जिला अमृतसर (पंजाब)
- कुलदीप सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)
- लवप्रीत सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी भौदपुर थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)
दुर्ग पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


