TRPDESK.राज्य शासन ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में अभनपुर बीईओ को निलंबित कर दिया है। अभनपुर के बीईओ मो. इकबाल पर पद का दुरूपयोग करते हुए लॉकडाउन से छूट संबंधी आदेश जारी करने का आरोप है। मो. इकबाल के निलंबन के बाद सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (एबीईओ) नरेंद्र वर्मा को प्रभार सौंपा गया है।

एसडीएस की रिपोर्ट के बाद रायपुर संभाग आयुक्त जीआर चूरेंद्र ने मो. इकबाल के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। आदेश में इस कहा गया है कि मो.इकबाल ने कोरोना वायरस (COVID -19) के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में जारी निर्देश का उल्लंघन करते हुए लॉकडाउन में छूट का आदेश देने वाले कोरे फार्म में अपने दस्तखत कर अपने पदनाम के साथ जारी कर दिया। इसके लिए इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  IPL 2026 : गुजरात टाइटंस की लगातार 5वीं जीत, हैदराबाद को हराकर अंक तालिका में टॉप पर, जाने अब क्या है प्लेऑफ का समीकरण…?

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।