IPL 2026 के 15वें मुकाबले में गुरुवार रात क्रिकेट प्रेमियों को वह रोमांच देखने को मिला जो सालों तक याद रखा जाएगा। लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मुंह से जीत छीन ली। इस असंभव जीत के शिल्पकार रहे युवा मुकुल चौधरी, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से साबित कर दिया कि उनमें एक महान फिनिशर बनने के सारे गुण मौजूद हैं।

हार की कगार पर थी लखनऊ

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की हालत एक समय बेहद नाजुक थी। 128 रन पर 7 विकेट गिर चुके थे। मार्श, पंत और पूरन जैसे धुरंधर पवेलियन में थे। ईडन गार्डन्स में केकेआर की जीत तय मानी जा रही थी। तभी क्रीज पर आए मुकुल चौधरी ने मोर्चा संभाला।

हेलीकॉप्टर शॉट और 25 गेंदों में अर्धशतक

मुकुल ने शुरुआत में संयम बरता, लेकिन जल्द ही गियर बदला। उन्होंने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मुकुल ने 27 गेंदों की अपनी पारी में 7 गगनचुंबी छक्के और 2 चौके लगाए। उनके द्वारा मिडविकेट के ऊपर लगाया गया एक शॉट बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट जैसा था, जिसे देखकर पूरा स्टेडियम झूम उठा। बता दे कि मुकुल धोनी को अपना आदर्श मानते है।

See also  दंतेवाड़ा में एक लाख के इनामी नक्सली ने SP के समक्ष किया सरेंडर

आखिरी गेंद का रोमांच

अंतिम ओवर में लखनऊ को 14 रन चाहिए थे। मुकुल ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन अगली दो गेंदें डॉट रहने से सांसें थम गईं। समीकरण आखिरी दो गेंदों में 7 रन पर पहुंचा। और मुकुल ने जबरदस्त छक्का जड़ा दिया। इसके बाद आखिरी गेंद में 1 रन की जरुरत थी। गेंद मिस होने के बावजूद मुकुल ने चीते जैसी दौड़ लगाई और बाय का रन पूरा कर लखनऊ को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

कौन हैं मुकुल चौधरी?

राजस्थान के झुंझुनूं के रहने वाले मुकुल की सफलता के पीछे उनके पिता दलिप कुमार चौधरी का बड़ा त्याग है।

  • एक शिक्षक पिता ने बेटे के सपनों के लिए सीकर से जयपुर तक का सफर तय किया।
  • मुकुल ने शुरुआत तेज गेंदबाज के रूप में की थी, लेकिन बाद में धोनी को आदर्श मानकर विकेटकीपिंग और फिनिशिंग में महारत हासिल की।
  • नीलामी की कीमत: 2025 के अंडर-23 टूर्नामेंट में 617 रन बनाने के बाद लखनऊ ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था।
See also  ब्रेकिंग: हैदराबाद से रायपुर पहुंची वैक्सीन की तीसरी खेप, आज से रायपुर नगर निगम के इन चार केंद्रों में 18+ को लगेगा टीका