टीआरपी डेस्क। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव आज अपनी चाल बदलते हुए मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक, बुध का यह गोचर अगले 23 से 25 दिनों तक यानी अप्रैल के अंत तक बना रहेगा, जिसका सीधा असर आपके व्यापार, बातचीत और रिश्तों पर पड़ने वाला है।

मीन राशि में बुध: बढ़ेगी उलझन या चमकेगी किस्मत?

बता दें कि मीन राशि को भावनाओं और कल्पनाशीलता की राशि माना जाता है। दरअसल, बुध इस राशि में बहुत सहज महसूस नहीं करते, इसलिए आने वाले दिनों में लोगों के बीच कन्फ्यूजन और फैसले लेने में देरी जैसी स्थिति बन सकती है। हालांकि, जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय नई सोच और बड़े आइडियाज लेकर आएगा।

इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी, खुलेंगे तरक्की के द्वार

ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इस गोचर का सबसे शानदार असर इन चार राशियों पर पड़ेगा

See also  2 जून को बनेगा हंस महापुरुष राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बन रहे प्रबल योग

वृषभ राशि: आपकी आय के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशि: करियर में बड़ी ग्रोथ के संकेत हैं। दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

कन्या राशि: रिश्तों में चल रही कड़वाहट दूर होगी। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो यह समय मुनाफा देने वाला है।

मीन राशि: आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई सोच के साथ किए गए कामों में आपको उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

मेष और कर्क राशि वाले रहें सावधान

गौरतलब है कि जहां कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन शुरू हो रहे हैं, वहीं मेष राशि वालों को अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निवेश भारी पड़ सकता है। वहीं, कर्क राशि के जातकों को मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।

See also  Trigrahi Yog 2026: आज से शुरू हुआ त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों के लिए खुलेगी किस्मत की बंद किस्मत

बिजनेस और काम-काज पर क्या होगा असर?

दरअसल, बुध संचार और व्यापार के कारक हैं। ऐसे में जो लोग मीडिया, लेखन, मार्केटिंग या बड़े बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए यह 25 दिन काफी अहम होने वाले हैं। सही बातचीत और बेहतर तालमेल की वजह से आप बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि इस दौरान किसी से भी बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।