टीआरपी डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में जून महीने की शुरुआत बेहद खास मानी जा रही है। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसी के साथ बेहद शुभ माने जाने वाले “हंस महापुरुष राजयोग” का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक यह योग कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। इस राजयोग को ज्ञान, धन, सम्मान और सफलता का कारक माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में हंस महापुरुष योग को पंचमहापुरुष योगों में बेहद प्रभावशाली माना गया है। कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में यह योग बनता है, उन्हें जीवन में खूब मान-सम्मान, आर्थिक सुख और सफलता मिलती है। इस बार यह शुभ योग खास तौर पर 4 राशियों के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है।

मिथुन राशि वालों को मिलेगा करियर में बड़ा फायदा

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग शुभ संकेत लेकर आ रहा है। नौकरी और करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रमोशन या नई नौकरी के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। विदेश यात्रा के भी संकेत मिल रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

See also  CG Morning News : छत्तीसगढ़ प्रवास पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम के नारायणपुर प्रवास का आज दूसरा दिन, कांग्रेस ने धान खरीदी और मनरेगा को लेकर खोला मोर्चा

कर्क राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी

कर्क राशि में गुरु के प्रवेश से इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है। आमदनी बढ़ सकती है। कारोबार में नई डील फाइनल हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कन्या राशि वालों के खुलेंगे आय के नए रास्ते

कन्या राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक लाभ मिल सकता है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के योग हैं। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। नौकरी और बिजनेस दोनों में फायदा मिलेगा। पुराने अटके काम पूरे होने से राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

वृश्चिक राशि के लिए यह राजयोग बेहद शुभ माना जा रहा है। कारोबार में लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं।

See also  T20 World Cup 2021 से पहले ट्विटर पर ट्रोल हुए विराट कोहली... #SunoKohli करने लगा ट्रेंड