CG Weather Update: रायपुर। राजधानी रायपुर में अप्रैल के महीने में मई जैसी गर्मी का अहसास लगा है। दोपहर के वक्त सड़क में भीड़ कम दिखने लगी है। सोमवार को रायपुर का पारा 41 डिग्री पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही 14 अप्रैल से कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है।

CG Weather Update: 15 अप्रैल से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं 15 अप्रैल से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

CG Weather Update: प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41°C रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5°C अंबिकापुर में रहा।

See also  RIMS प्रबंधन पर लगा मानवाधिकार हनन का आरोप, मानवाधिकार आयोग में दर्ज हुई शिकायत

CG Weather Update: रायपुर में मौसम बना रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 14 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा। राजधानी में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 41°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।