टीआरपी डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार से बड़ी खबर आ रही है। कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। अगर आप शादी-ब्याह के लिए जेवर बनवाना चाहते हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

रिकॉर्ड हाई से ₹41,000 टूटा सोना

बता दें कि इसी साल जनवरी में सोने ने 1,93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। आज एमसीएक्स (MCX) पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,289 रुपये के आसपास चल रही है। यानी अपने उच्चतम स्तर से सोना करीब 41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

खरीदने का सही समय और तरीका

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप गहने खरीदना चाहते हैं, तो मौजूदा गिरावट का लाभ उठा सकते हैं। वहीं निवेश के लिए गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) एक बेहतर विकल्प है, जिसमें एसआईपी के जरिए धीरे-धीरे पैसा लगाया जा सकता है। दरअसल, सोने की शुद्धता के आधार पर कीमत तय होती है। ज्वेलरी खरीदने से पहले आईबीजेए (IBJA) के रेट चेक करें और मेकिंग चार्ज व जीएसटी की तुलना जरूर करें।

See also  यहां जहर पीकर थाने पहुंचा प्रेमी, बोला- मैंने अपने प्यार को मार डाला,दोनों की मौत

कहां सस्ता और कहां महंगा?

आज के आंकड़ों के अनुसार, भोपाल और इंदौर में सोना-चांदी सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है, जहां 10 ग्राम की कीमत 1,51,450 रुपये है। चांदी की बात करें तो जयपुर में आज सबसे कम दाम पर चांदी मिल रही है, यहां प्रति किलो भाव 238,360 रुपये है।