रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य सरकार कई बड़े नीतिगत निर्णयों पर मुहर लगा सकती है।

बैठक के मुख्य एजेंडे में धान सरप्लस का निपटान शामिल है। मंत्रिमंडलीय उप-समिति द्वारा अतिरिक्त धान की नीलामी करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट आज अंतिम निर्णय ले सकती है।

इसके अलावा, बस्तर अंचल में नक्सलवाद के प्रभावी खात्मे के बाद वहां के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार किए गए बस्तर 2.0 प्रोजेक्ट पर भी विस्तार से चर्चा होने के आसार हैं। इस प्रोजेक्ट के जरिए बस्तर में बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने की योजना है।

See also  ब्रेकिंग: रायपुर में व्यवसायिक गतिविधियों में लगी रोक हटी, पुराने ढर्रे पर लौटी राजधानी की रौनक