A symbolic view of gold jewelry and gleaming coins.
New prices for gold and silver are determined amidst the daily fluctuations in the bullion market.

टीआरपी डेस्क। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। सुबह के कारोबार के दौरान जहां सोने में गिरावट और चांदी में तेजी दर्ज की गई थी, वहीं दोपहर तक दोनों कीमती धातुओं के भाव में नरमी का दौर शुरू हो गया। हालांकि, चांदी की कीमतों में रह-रहकर रिकवरी भी देखी जा रही है।

सोने की कीमतों में आई गिरावट

बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सुबह करीब 11:45 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,577 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र के मुकाबले इसमें 187 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी शुरुआत में 20 रुपये के आसपास की कमी आई, लेकिन कारोबार के दौरान चांदी एक बार फिर बढ़त बनाने की कोशिश करती नजर आई।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम

देश के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर बना हुआ है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,630 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में कीमतें सर्वाधिक 1,54,850 रुपये के स्तर पर हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भाव 1,54,730 रुपये और कानपुर में 1,54,700 रुपये दर्ज किया गया है।

See also  वरुण गांधी इकलौते सांसद हैं, जिन्होंने पिछले 9 सालों से नहीं लिया वेतन

विभिन्न शहरों की दरें (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
पटना1,54,5801,41,6981,15,935
जयपुर1,54,6401,41,7531,15,980
चंडीगढ़1,54,6901,41,7991,16,017
रायपुर1,54,6301,41,7441,15,972
भोपाल/इंदौर1,54,8501,41,9451,16,137

शादी के सीजन में कीमतों पर नजर

शादी-ब्याह के मौजूदा सीजन के कारण सर्राफा बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के चलते कीमतों में यह अस्थिरता कुछ समय तक जारी रह सकती है। निवेशकों और आम खरीदारों की नजर अब शाम के कारोबारी सत्र पर टिकी है कि कीमतें किस दिशा में बंद होती हैं।