सक्ती। वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

इस हादसे के बाद संबंधित कंपनी ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 35-35 लाख रुपये की सहायता राशि देने तथा एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। हादसे के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

इधर राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। यही नहीं, प्रधानमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की है। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की गई है।

See also  उदयपुर कन्हैयालाल हत्या कांड: आज छत्तीसगढ़ बंद, चप्पे-चप्पे पर फ़ोर्स तैनात, क्विक रिस्पॉन्स टीम अलर्ट पर