रायगढ़/सक्ती। वेदांता पावर प्लांट में हुए विस्फोट से घायल हुए मजदूरो का हाल जानने के लिए प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मजदूरों से मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। उधर नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस की जांच टीम ने वेदांता प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे से घायल होकर अपैक्स हॉस्पिटल, मेट्रो बालाजी हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज और जिंदल फॉर्टिज़ हॉस्पिटल में भर्ती मजदूरों का हाल-चाल जाना।

इधर वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के मद्देनजर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। डॉ. महंत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज जारी है और राहत-बचाव कार्य भी मौके पर चल रहा है।

See also  वेदांता प्लांट हादसा : मृतकों की संख्या 14 तक पहुंची, बॉयलर के सब कॉन्ट्रैक्टर और प्लांट प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू

नेता प्रतिपक्ष ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इतनी बड़ी घटना पर अब तक एफ आई आर नहीं होना क्‍या कहलाएगा। घटना की जांच कौन करवाएगा ।

डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि हादसे में प्रदेश के कई मजदूरों को जान से हाथ धाेना पड़ा है । वहीं बाहरी प्रदेश से भी कई मजदूर जो रोजी रोटी के लिए आये थे, वे भी चपेट में आए हैं ।