रायपुर। छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड में उप निरीक्षक (Sub-Inspector) के पदों पर भर्ती के लिए आगामी 26 अप्रैल को बड़ी परीक्षा होने जा रही है। इस परीक्षा में प्रदेश भर के 34,168 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। राजधानी रायपुर समेत राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

सुबह 10 बजे से शुरू होगा इम्तिहान

बता दें कि परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक तय किया गया है। व्यापमं ने साफ कर दिया है कि अभ्यर्थियों को समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। देरी से आने वालों को किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

काले-नीले कपड़े पहने तो खैर नहीं!

मिली जानकारी के अनुसार पेपर लीक और नकल रोकने के लिए व्यापमं ने इस बार ड्रेस कोड को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं:

  • कपड़ों का रंग: गहरे रंग जैसे काला, गहरा नीला और हरा रंग पहनकर आने पर पाबंदी है। केवल हल्के रंग के कपड़े ही मान्य होंगे।
  • आधी बांह अनिवार्य: फुल शर्ट या पूरी बांह के कुर्ते पहनकर आने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी। सिर्फ आधी बांह (Half Sleeve) के कपड़े ही पहनने होंगे।
  • जूते-मोजे पर बैन: जूते, मोजे, बेल्ट और स्कार्फ पहनकर आने की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को सिर्फ चप्पल पहनकर ही आना होगा।
See also  राजधानी के होटल संदीप कमरा नंबर 302 के मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश, दोस्त की मां से थे डॉक्टर के अवैध संबंध, गला घोंटकर कर दी हत्या

पुलिस करेगी सख्त चेकिंग (Frisking)

गौरतलब है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। गेट पर ही पुलिस द्वारा सघन जांच (फ्रिस्किंग) की जाएगी। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, ब्लूटूथ या संदिग्ध वस्तु पाए जाने पर उम्मीदवार की पात्रता तुरंत रद्द कर दी जाएगी। दरअसल, व्यापमं इस परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना चाहता है।

सिविल सर्जन और प्रशासनिक अधिकारियों को भी केंद्रों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो इन नियमों को गांठ बांध लें, ताकि ऐन मौके पर आपको शर्मिंदगी न उठानी पड़े।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।